सहजनवा: सेहुडी ताल में घायल मिला राजकीय पक्षी सारस, ग्रामीणों ने दिखाई संवेदनशीलता, वन विभाग करेगा उपचार
पाली क्षेत्र के सेहुडा गांव स्थित सेहुडी ताल में शुक्रवार को घायल अवस्था में एक सारस मिला। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बचाकर भुवलेश्वर नाथ मंदिर, शाहपुर पोखरा पहुंचाया और वन विभाग को सूचना दी। वित्त सहायक नरेंद्र राय ने बताया कि विभाग सारस को अपने संरक्षण में लेकर उसका उपचार कराएगा। घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।