Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Bihar news : विश्व योगासन चैम्पियनशिप में चंपारण का स्वर्णिम इतिहास, बेतिया के सारांश कुमार ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक, विश्व मंच पर गूँजा बिहार का नाम। पश्चिम चंपारण की धरती ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार और देश को गौरवान्वित किया है। योगापट्टी प्रखंड निवासी पिता श्री जितेंद्र राम एवं माता श्रीमती रुना देवी के सुपुत्र सारांश कुमार ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित ट्रांसस्टेडिया के ईका एरिना में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिदमिक पेयर योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सारांश की इस उपलब्धि ने न केवल चंपारण बल्कि पूरे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव के साथ स्थापित किया है।4 से 8 जून 2026 तक आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में विश्व के 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने योगासन को भारत की प्राचीन विरासत के साथ-साथ विश्व का उभरता हुआ प्रतिस्पर्धात्मक खेल बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, विश्व योगासन के अध्यक्ष योगऋषि स्वामी रामदेव, महासचिव डॉ. जयदीप आर्य तथा योगासन भारत के अध्यक्ष श्री उदित सेठ सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी गौरवशाली भारतीय दल के सदस्य सारांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार को विश्व योगासन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। उनकी यह उपलब्धि आज बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।सारांश कुमार की इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक, राष्ट्रीय योगासन जज तथा पश्चिम चंपारण योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार का अथक परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शी मार्गदर्शन रहा है। पवन कुमार वर्षों से जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में योग शिक्षा और योगासन खेल के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई दर्जन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा अनेक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। एसोसिएशन के महासचिव सचिव, अध्यक्ष, संरक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों के सतत प्रयासों तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग ने बिहार के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य में योगासन खेल के विकास के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज बिहार के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सारांश कुमार ने कहा इस स्वर्ण पदक के पीछे मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, मेरे प्रशिक्षक पवन कुमार सर के निरंतर मार्गदर्शन विद्यालय और योग स्पोर्ट्स एकेडमी, बेतिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। एकेडमी में मिले प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने मुझे विश्व स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। यह पदक मैं अपने गुरु, अपने माता-पिता, अपने जिले चंपारण, बिहार और पूरे देश को समर्पित करता हूँ। इनके इस जीत पर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कुंदन शांडिल्य, आलोक भारती शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापिका कविता कृष्ण, दिवाकर चंद्र पांडेय, रितेश कुमार, दिवाकर कुमार, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य तथा जिलेवासियों का बधाई लगातार प्राप्त हो रहें हैं।#SaranshKumar #WorldYogasanaChampionship2026 #GoldMedalist #TeamIndia #ProudMoment #BiharPride #Champaran #Bettiah #Yogasana #RhythmicPairYogasana #IndianAthletes #YogaSports #WorldChampion #Ahmedabad2026 #YogasanaIndia #BiharSports #WestChamparan #InspiringYouth #GoldenGlory #MadeIndiaProud

MORE NEWS

#सावनसोमवार #bettiah #बेतिया #पिपरा

#सावनसोमवार #bettiah #बेतिया #पिपरा

Bettiah, West Champaran | Aug 3, 2026

बेतिया में धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात, कल होगी सतेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा...

बेतिया शहर के आईटीआई कॉलोनी स्थित डोल बाग में रविवार को भगवान शिव की भव्य बारात श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शामिल हुए। पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव की बारात का स्वागत किया। यह आयोजन आईटीआई कॉलोनी डोल बाग स्थित नवनिर्मित सतेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर किया गया। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के निर्माणकर्ता केशव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मंदिर का निर्माण अपने माता-पिता एवं दादा-दादी की स्मृति में कराया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक भव्य धार्मिक स्थल उपलब्ध कराना और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
#champaran24news #viralreelschallenge #viralvideochallenge #BreakingNews #CMBihar

बेतिया में धूमधाम से निकाली गई भगवान शिव की बारात, कल होगी सतेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा... बेतिया शहर के आईटीआई कॉलोनी स्थित डोल बाग में रविवार को भगवान शिव की भव्य बारात श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शामिल हुए। पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव की बारात का स्वागत किया। यह आयोजन आईटीआई कॉलोनी डोल बाग स्थित नवनिर्मित सतेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर किया गया। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के निर्माणकर्ता केशव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मंदिर का निर्माण अपने माता-पिता एवं दादा-दादी की स्मृति में कराया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक भव्य धार्मिक स्थल उपलब्ध कराना और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। #champaran24news #viralreelschallenge #viralvideochallenge #BreakingNews #CMBihar

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, चार लोगों की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त। भारत-नेपाल सीमा से सटे मैनाटाड़ थाना अंतर्गत बभनौली मौजा स्थित नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल प्रशासन की देखरेख में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहा। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के दौरान प्रशासन ने प्रेम यादव, विरेन्द्र यादव, तक्षशिला पंडित एवं किशोरी पंडित के कब्जे वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।मामले की जानकारी देते हुए मैनाटांड़ के अंचलाधिकारी सुमन्त कुमार ने बताया कि नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा कानून का पालन करने की अपील की है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी।मौके थानाध्यक्ष बब्लू कुमार सहित अन्य पुलिस बल तैनात रही।#IndiaNepalBorder #NoMansLand #EncroachmentRemoval #Mainatand #Babhanouli #WestChamparan #BiharNews #BorderArea #LandEncroachment #PoliceAction #Administration #GovernmentLand #LawAndOrder #BorderSecurity #MainatandPolice #BreakingNews #HindiNews #BorderAdministration #BiharPolice #WestChamparanNews

Bihar news : भारत-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, चार लोगों की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त। भारत-नेपाल सीमा से सटे मैनाटाड़ थाना अंतर्गत बभनौली मौजा स्थित नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल प्रशासन की देखरेख में अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहा। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। अभियान के दौरान प्रशासन ने प्रेम यादव, विरेन्द्र यादव, तक्षशिला पंडित एवं किशोरी पंडित के कब्जे वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।मामले की जानकारी देते हुए मैनाटांड़ के अंचलाधिकारी सुमन्त कुमार ने बताया कि नो मैन्स लैंड की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने तथा कानून का पालन करने की अपील की है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी।मौके थानाध्यक्ष बब्लू कुमार सहित अन्य पुलिस बल तैनात रही।#IndiaNepalBorder #NoMansLand #EncroachmentRemoval #Mainatand #Babhanouli #WestChamparan #BiharNews #BorderArea #LandEncroachment #PoliceAction #Administration #GovernmentLand #LawAndOrder #BorderSecurity #MainatandPolice #BreakingNews #HindiNews #BorderAdministration #BiharPolice #WestChamparanNews

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026

पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, पिपरा घाट पर रहेगी एसडीआरएफ व पुलिस तैनात

पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, पिपरा घाट पर रहेगी एसडीआरएफ व पुलिस तैनात

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026

Bihar news : कचरे के डंपिंग यार्ड से बना इको पार्क, नरकटियागंज को मिली नई पहचान। नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब बदल चुकी है। जहां कभी कचरे का ढेर और बदबू हुआ करती थी, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। पोखरा चौक स्थित इस पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी और वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया। करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई साल की मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खूबसूरत इको पार्क में बदला गया है। पार्क में हरी-भरी घास, आकर्षक फूल, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, शौचालय और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है और यह पार्क बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है।
वहीं उपसभापति पूनम देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह पार्क पूरे शहर की संपत्ति है और इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि डंपिंग यार्ड को इको पार्क में बदलने का सपना आज साकार हो गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।#Narkatiaganj #EcoPark #WestChamparan #Bihar #BiharNews #GreenCity #UrbanDevelopment #SmartCity #EcoFriendly #DumpingYardToEcoPark #CleanEnvironment #NaturePark #OpenGym #WalkingTrack #TouristAttraction #MunicipalCouncil #SustainableDevelopment #CleanIndia #CityBeautification #BreakingNews

Bihar news : कचरे के डंपिंग यार्ड से बना इको पार्क, नरकटियागंज को मिली नई पहचान। नरकटियागंज नगर की तस्वीर अब बदल चुकी है। जहां कभी कचरे का ढेर और बदबू हुआ करती थी, आज वहीं रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजा शहर का पहला इको पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। पोखरा चौक स्थित इस पार्क का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी और वार्ड पार्षद निरुपमा वर्मा ने फीता काटकर किया। करीब तीन वर्षों तक डंपिंग यार्ड के रूप में बदनाम रही इस जगह को ढाई साल की मेहनत और लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खूबसूरत इको पार्क में बदला गया है। पार्क में हरी-भरी घास, आकर्षक फूल, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की व्यवस्था, शौचालय और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान सभापति रीना देवी ने कहा कि शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना आज पूरा हुआ है और यह पार्क बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों सभी के लिए एक बड़ी सौगात है। वहीं उपसभापति पूनम देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह पार्क पूरे शहर की संपत्ति है और इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। संवेदक गोलू वर्मा ने कहा कि डंपिंग यार्ड को इको पार्क में बदलने का सपना आज साकार हो गया है। उद्घाटन समारोह में कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।#Narkatiaganj #EcoPark #WestChamparan #Bihar #BiharNews #GreenCity #UrbanDevelopment #SmartCity #EcoFriendly #DumpingYardToEcoPark #CleanEnvironment #NaturePark #OpenGym #WalkingTrack #TouristAttraction #MunicipalCouncil #SustainableDevelopment #CleanIndia #CityBeautification #BreakingNews

Bettiah, West Champaran | Aug 2, 2026