कोरांव: प्राथमिक विद्यालय कुकरहटा में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
विकासखंड कोराव के प्राथमिक विद्यालय कुकरहटा में शुक्रवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कोराव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली, जिसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसे विभिन्न खेल शामिल थे।