हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 7 साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक से कुकर्म का मामला सामने आया है। बालक की मां की शिकायत पर पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित बालक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून को दोपहर में उसका सात वर्षीय बेटा घर के बाहर स्कूल के मैदान में खेल रहा था।