खगड़िया: बछौता में मृतक परिजनों को लोगों ने दिया सांत्वना काफी संख्या में पहुंचे थे लोग
शहर से सटे बछौता गांव में युवक की शव पहंुचते ही कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बछौता वार्ड नंबर दो के मणिकांत शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शर्मा की गत शुक्रवार की रात उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजन वहां पहंुचकर खोजबीन में बरामद होने पर शव को लाया। वह मिर्जापुर में अल्ट्रासाउंड तकनीशियन का काम करता था।