खगड़िया: छोटी कोठिया गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के एक वारंटी को किया गिरफ्तार
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटी कोठिया गांव से मारपीट मामले के एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए कार्रवाई में छोटी कोठिया गांव के रहने वाले सतीश यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।