खगड़िया: सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल के छात्र दिन भर रहे परेशान, छात्रावास में नहीं मिला कोई अधिकारी
सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल में नामांकन कराने के बाद हॉस्टल आए लेकिन उनलोगों को किसी भी शिक्षक अथवा अन्य कर्मियों के नहीं रहने के कारण परेशानी हो रही थी। इधर सत्र 2023-25 के करण कुमार ने बताया कि वे नालंदा से आए हुए हंै। लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं मिला है।वे सारा सामान लेकर आए हैं। छोटी सिमराहा के दिवाकर कुमार आदि छात्र पहुंचे थे।