खगड़िया: लक्ष्मीपुर में चारा मशीन से तीन वर्षीय बच्ची का कटा हाथ, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के लक्ष्मीपुर में मंगलवार को चारा मशीन से मनोहर कुमार के 3 वर्षीय बेटी निक्की कुमारी का हाथ कट गया। जिससे वह जख्मी हो गई। वहीं पर परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि चारा मशीन में हाथ चला गया जिससे निक्की कुमारी का हाथ कट गए और जख्मी हो गए।