खगड़िया: खगड़िया नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 में साढ़े 23 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क और नाला का किया गया शिलान्यास
खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में 23 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले PCC सड़क और नाला निर्माण कार्य की आज आधारशीला रखी गई। नगर सभापति अर्चना कुमारी और शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह और वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान उप सभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, ज्योतिष मिश्रा आदि मौजूद रहे।