मानसी: शहर में मार्शल व ऑटो की टक्कर में सहरसा जिले की एक महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी, इलाज के लिए किया गया भागलपुर रेफर
Mansi, Khagaria | Feb 21, 2024 मंगलवार को जिले के मानसी में मार्शल और ऑटो की टक्कर में सहरसा जिले की मुन्नी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हें स्थानीय लोग जख्मी अवस्था में खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी मुंडन कराने के लिए मानसी गंगा घाट से वापस अपने घर फतेहपुर जा रही थी।