चंदला: राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए चंदला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं के साथ की बैठक
राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देश में थाना चंदला में थाना क्षेत्र के मोबाइल दुकान, बाजारों में सिम बेचने वाले दुकानदारों के साथ मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिम बेचने वालों की जानकारी चेक की गई, दस्तावेज चेक किए गए, सिम बेचने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।