पीरो: मलौर में मुखिया चिंता देवी ने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया, अब गांव में ही मिलेगा बेहतर इलाज
Piro, Bhojpur | May 26, 2026 मलौर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुखिया चिंता देवी के द्वारा नए उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया गया।