गुन्नौर: कस्बा बबराला में डीएम ने विकास कार्यों और कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा बबराला में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल ने विभिन्न विकास कार्यों और कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।