तरबगंज: कहटा में पानी की तलाश में भटक रहे हिरण पर कुत्तों ने किया हमला, हुई मौत
कडरहन पुरवा में रविवार की दोपहर पानी की तलाश में भटकता हुआ एक हिरण गांव की तरफ आ गया जिस पर आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हिरन गांव के ही शिव कुमार सिंह मास्टर के घर के पास स्थित मड़हे में जान बचाने के लिए छुप गया ग्रामीणों ने घायल हिरण को जब तड़पते हुए देखा तो डायल 112 सहित वन विभाग को सूचना दी।