तरबगंज: टिकरी जंगल में चोरी से साखू का पेड़ काट रहे वन माफिया को ग्रमीणों ने भगाया,मौके से पेड़ काटने का औजार व बाइक बरामद
वजीरगंज थानाक्षेत्र के लिदेहना के पास टिकरी जंगल में चोरी से साखू का पेड़ काट रहे वन माफिया को ग्रामीणों ने दौड़ा कर भगा दिया। मौके पर कटा हुवा साखू का पेड़ आरी मशीन व बाइक मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टिकरी रेंज के कर्मियों को दी तथा वीडियो बना कर विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफार्मो पर वायरल कर दिया।वनक्षेत्राधिकारी से बात करने की पर मोबाइल नेटवर्क में नहीं था