तरबगंज: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए प्राणघातक हमले के आरोपियों पर चला कानूनी डंडा,4को नामजद कर 15अज्ञात पर तरबगंज पुलिस ने केस
तरबगंज कस्बे के विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट के 4 नामजद व 15 अज्ञात आरोपियों पर पुलिस ने प्राणघातक हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।मार्कण्डेय पांडेय ने देवीप्रसाद मिश्र,राजनारायण, मधुमेश्वर व रत्नेश्वर को नामजद कर 15 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज।