तरबगंज: भाजपा को वोट न देने पर युवक की पिटाई,पुलिस ने पुरानी रंजिश बता केस किया दर्ज, नवाबगंज थानाक्षेत्र की घटना
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में भाजपा को वोट न देने पर मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने मामला पुरानी रंजिश का बताकर केस दर्ज किया है।जगदम्बा यादव ने बताया कि वो 20 मई को मतदान के लिए गया था।वापस आते समय गांव के धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा को वोट न देने की बात कह कर अपशब्दों का प्रयोग कर उसे मारापीटा।मुख्यमंत्री से शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।