तरबगंज: देवरदा वृजा गुठौली पुरवा में पारिवारिक विवाद में दंपत्ति समेत बच्चों को पीटा,चार पर रिपोर्ट दर्ज
देवरदा वृजा गुठौली पुरवा में पारिवारिक विवाद को लेकर आरोपी ने दंपति समेत बच्चों को लाठी डंडे से पीट दिया। गांव के नेपू ने बताया कि परिवार के विवाद को लेकर 24 मई की रात्रि में करीब 8 बजे आरोपी सुनील विशाल जोखू किरन निवासी उपरोक्त प्रर्थी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीट रहे थे। शोर गुल सुनाकर कर बचाने आयी रंजना गुड्डा को भी आरोपियों ने मारा पीटा है।