बिसौली: बजीरगंज में थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
शनिवार को 10 बजे थाना वजीरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने जनशिकायतों के निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।