बारां: अंबेडकर सर्किल पर भाजपा और एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती, भाजपा जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
Baran, Baran | Apr 14, 2025 भारतीय संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष व भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस निमित्त बारां शहर के अम्बेडकर सर्किल पर भाजपा व एससी मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने अम्बेडकर जयंती मनाई।इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।