बारां: झालावाड़ रोड पर रेलवे ट्रैक का होगा मेंटेनेंस, 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 तक फाटक रहेगा बंद
Baran, Baran | Apr 14, 2025 शहर में झालावाड़ रोड स्थित तेल फैक्ट्री के पास रेलवे फाटक संख्या 38 सोमवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेलवे की ओर से सेटेलाइट मशीन से ट्रैक का मेंटेनेंस किया जाएगा यह कार्य रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा के लिए आवश्यक है फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित रहेगी ।