बारां: अंबेडकर जयंती के मौके पर श्रीराम स्टेडियम से निकाली गई वाहन रैली, बारां किशनगंज विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष हुए शामिल
Baran, Baran | Apr 14, 2025 भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान शहर में वाहन रैली और शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।