बारां: अंबेडकर जन्मोत्सव पर शहर में श्रीराम स्टेडियम से निकलेगी विशाल रैली, एससी एसटी संगठन की निजी कार्यालय में हुई बैठक
Baran, Baran | Apr 13, 2025 डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मोत्सव 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में विशाल वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महापुरूषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले आयोजित होने वाले इस आयोजन में आरक्षित वर्ग के सभी संगठन, समाज सहित विभिन्न वगों के लोग शामिल होंगे।