दतिया नगर: स्वामित्व: कच्चा मकान बनवाने पर दबंगों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जनसुनवाई में लगाई गुहार
दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में एक महिला ने दबंगों द्वारा मारपीट और धमकी दिए जाने की शिकायत अधिकारियों से की। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर निवासी महिला सुनीता यादव ने एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। महिला ने बताया कि वह अपने कच्चे मकान की मरम्मत कर दीवार का निर्माण करवा रही थी। इसी