नौतनवा: नौतनवा के बहुचर्चित लूटकांड में शामिल तीसरा लुटेरा को पुलिस ने सोनौली बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार
नौतनवा के बहुचर्चित लूटकांड में शामिल तीसरा लुटेरा भी गुरुवार की दोपहर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली स्थित बस स्टैंड के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार बदमाश विश्वजीत यादव खजनी जनपद गोरखपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से कुल तीन लाख रुपए नकद बरामद कर कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।