नौतनवा: खैराघाट के पास ट्रक पर लदी 276 बोटा शीशम की लकड़ी व चालक अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सुपुर्द
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवान व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर खैराघाट के पास ट्रक पर लदी लकड़ी बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया बरामद ट्रक पर लदी शीशम की लकड़ी व चालक को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सौंप दिया है।