नौतनवा: नौतनवां ठूठीबारी मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से तीन घायल एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर
नौतनवां थाना क्षेत्र के डुड़िया नाला के पश्चिम नौतनवां ठूठीबारी मुख्य सड़क पर बृहस्पतिवार की दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आस पास के लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवां भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।