नौतनवा: नौतनवा में दिन दहाड़े हुई लूट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के तीन लाख रुपए बरामद
कुशीनगर जनपद के अजय यादव के साथ नौतनवां कस्बे के ऐक्सिस बैंक के पास गत 20 फरवरी को हुई लूट के मामले में तीसरे आरोपी को भी नौतनवां पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार को सोनौली बस अड्डा से रोडवेज बस से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया । लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो आरोपी जेल जा चुके हैं।