नौतनवा: ग्राम-काश्तखैरा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 24 ग्रामीणों के 110 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज व दवा वितरण
SSB 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के कार्यक्षेत्र ग्राम-काश्तखैरा में गुरुवार सुबह कमांडेंट के कुशल नेतृत्व में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट ने बताया कि खैराघाट बीओपी क्षेत्र में डॉ. सुशांत शहाजी पारकर पशु चिकित्साक के द्वारा 24 ग्रामीणों के 110 पशुओं का इलाज किया गया।