नौतनवा: पिलर संख्या 518/24 के पास से नेपाली मुद्रा व नेपाली नंबर प्लेट की बाइक सहित 1 लाख 20 हजार रूपयों के साथ युवक गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवान गश्त पर निकले थे कि भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास से नेपाली मुद्रा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया बरामद नेपाली नम्बर प्लेट की बाइक और नेपाली एक लाख बीस हजार रुपए के साथ युवक को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवांकस्टम को सौंप दिया गया।