कोरांव: बढ़वारी कला में अपना दल एस की बैठक में डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
अपना दल एस इकाई कोरांव के कार्यकर्ताओं विधानसभा कोरांव के बढ़वारी कला गांव में रविवार को शाम 5 बजे से लेकर 6 तक बैठक कर 2 जुलाई को लखनऊ के गोमती नगर में अपना दल के संस्थापक बोधिसत्व डॉ सोनेलाल पटेल के जयंती समारोह कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।