बक्सर: बक्सर कोर्ट ने भोजपुर के नवादा थानाध्यक्ष का वेतन रोका, आदेश की प्रति एसपी को भेजी
Buxar, Buxar | Jan 22, 2025 बक्सर न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करना भोजपुर जिला के नवादा थाना अध्यक्ष को महंगा पड़ गया. कोर्ट ने अगले आदेश तक उनके वेतन के भुगतान पर रोक लगा दिया है. उक्त आदेश को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार प्रथम ने बुधवार को संध्या 4:00 बजे के करीब पारित किया है. मामला विधि वाद संख्या 08 /2016 से संबंधित है.