रौन: अमायन पुलिस ने डेढ़ साल से फरार ₹5000 इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया, शॉकर भी जब्त
Ron, Bhind | Oct 14, 2026 भिण्ड। जिले के अमायन थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अमायन कस्बे के बाजार से घेराबंदी कर पकड़ा।उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक शॉकर भी बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को हत्या के मामले में पुलिस की महत्वपूर्ण मानी जा रही है