बाह: सोंरो से 18 घंटे की यात्रा कर कांवड़िए बटेश्वर पहुंचे
बटेश्वर में सोंरों घाट से 18 घंटे की कठिन कांवड़ यात्रा पूरी कर स्याइच भौंर के कांवड़िए बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे बटेश्वर पहुंचे। कांवड़ियों के जत्थे में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु अपने साथ 31 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे और बटेश्वर पहुंचकर पवित्र जल से बाबा बटेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी