मांगरौल: मेहताब पुरा गांव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्थर से पत्नी का सिर फोड़ा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Mar 1, 2025 मेहताब पुरा गांव में मामूली बात को लेकर शनिवार सुबह सात बजे करीब पति ने पत्थर से पत्नी का सिर फोड दिया। लहुलुहान हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि मेहताब पुरा गांव में मामूली बात को लेकर हेमराज केवट ने उसकी पत्नी गुड़ी बाईं के साथ मारपीट की व पत्थर से सिर फोड़ दिया।