मांगरौल: मांगरोल में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शिव बारात, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
Mangrol, Baran | Feb 27, 2025 मांगरोल कस्बे में महाशिवरात्रि के मौके पर दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। बुधवार रात दस बजे मंगलेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गई ।इस दौरान लोग भजनों पर झूमते नजर आए।भगवान शिव की बारात मंगलेश्वर महादेव मंदिर से शस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां पर माता पार्वती के पक्ष के सदस्यों ने शिव की बारात का भव्य स्वागत किया गया।