मांगरौल: ग्राम सेवा सहकारी समिति सीसवाली में छात्रों को सहकारी बैंक की गतिविधियों से कराया गया अवगत
Mangrol, Baran | Feb 25, 2025 सीसवाली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के निमित्त बैंक शाखा सीसवाली में तथा पंच कौशल ग्राम सेवा सहकारी समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसवाली के 11वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं का सहकारी गतिविधियों से साक्षात करवाया गया। बैंक शाखा में खाता कैसे खुलवाएं, कैसे डिपाजिट करवाएं , आदि जानकारी दी।