मांगरौल: ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में किसान पंचायत आयोजित, लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Feb 28, 2025 संयुक्त किसान संघर्ष समिति के 13, वे स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रह्मणी मंदिर परिसर पर शुक्रवार दोपहर दो बजे आयोजित किसान पंचायत में विधानसभा क्षेत्र के तकरीबन 145 गांवो के किसान पदाधिकारी ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अब तक लंबित पड़ी हुई किसानों की समस्याओं पर गहनता से मंथन किया गया। किसान पदाधिकारीयों ने अपनी मांगों को लेकर CM के नाम SDM को ज्ञापन दिया।