प्रतापगढ़: अंबामाता में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने जनसुनवाई की, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
प्रतापगढ़। प्रदेश के राजस्व एवं कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने रविवार को प्रतापगढ़ के अंबामाता परिसर में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ढाणियों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व प्रकरणों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ग