कोरांव: अयोध्या गांव में रामगढ़ पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कोरांव-ड्रमंडगंज मुख्य मार्ग पर रामगढ़ पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नेवढ़िया पाल थाना कोरांव निवासी अजय अपने बड़े भाई की ससुराल आए थे।