लाडपुरा: कोटा रेल मंडल में 4 ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 218 यात्री पकड़े गए; करीब ₹1.29 लाख का जुर्माना वसूला गया
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा रेल मंडल में शनिवार को 4 ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे की टीम ने 218 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा। जिनसे कुल 1,29,535 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान ओखा-बनारस ट्रेन, गोल्डन टेंपल मेल, आगरा फोर्ट-कोटा पैसेंजर और जयपुर-मुंबई ट्रेन में कार्रवाई की गई।