लाडपुरा: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष को उनके तलवंडी स्थित आवास पर पहुंचकर की रामचरितमानस भेंट
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्री राम मंदिर को लेकर की जा रही बयानबाजी पर शनिवार को भाजपा के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए कोटा शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के आवास पर पहुंचकर रामचरित्रमानस भेंट की। भाजपा नेता गिर्राज गौतम ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राम मंदिर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन उन्होंने गलत बयानबाजी शुरू कर दी जो कि उनकी छवि को बताता है।