लाडपुरा: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड सेवा पखवाड़े का केशवपुरा स्कूल में इंद्रधनुषी समापन
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा स्काउट गाइड द्वारा मनाए जा रहे स्व. सेठ प्रभुलाल - कल्याणी बाई जायसवाल स्मृति सेवा पखवाड़े का शनिवार को आवासन मण्डल केशवपुरा स्कूल में रंगारंग समापन हुआ। इस दौरान स्काउट गाइड्स की ओर से दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर ममता चौधरी थीं। अध्यक्षता वार्ड पार्षद शालिनी गौतम ने की।