लाडपुरा: शहर में बढ़ते साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी की वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क साइबर थाने पर लगाया अतिरिक्त जाप्ता
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा शहरमें साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए अब मेन पावर में इजाफा किया गया है,पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने शनिवार को बताया कि अब पांच की जगह साइबर थाने में 20 पुलिसकर्मियों और अधिकारियो को तैनात किया गया है।वही साइबर थाने को अभय कमांड की जगह पुराना पुलिस कंट्रोल रूप में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोटा में साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी के मामले दर्ज किए गए है।