लाडपुरा: चाइनीज मांझे के खिलाफ कोटा उत्तर और दक्षिण नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर दादाबाड़ी और छावनी इलाके में की छापेमारी
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा शहर में धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मांझे की रोकथाम के लिए शनिवार को कोटा उत्तर और दक्षिण नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दादाबाड़ी, छावनी और रानपुर इलाके में दुकानों पर छापा मारा। जहां से चाइनीज मांझे के कुल 38 रोल जब्त किए। जिनको मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।