लाडपुरा: कोटा में कचरे की समस्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री में काम करने वाले अनस खान और साक्षी का कोटा में किया गया सम्मान
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा में कचरे की समस्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में कोटा की मिस साक्षी और मास्टर अनस खान ने मिलकर काम करते हुए 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। जिसमें कचरा एकत्रित करने, उन्हें डंप करने और कचरे से उत्पन्न समस्या और कंपोस्ट करने के बारे में विस्तार से बताया गया है।