हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, 400 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
सारण, 12 अगस्त 2026।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज सारण जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित इस रैली में माननीय विधायक, तरैया सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों तथा निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली में लगभग 400 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और आम लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को विशेष रूप से प्रभावी और आकर्षक बना दिया।
तिरंगा रैली म्युनिसिपल चौक से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए दरोगा राय चौक तक गई। रैली के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ देशभक्ति के नारों से प
Saharsa, Bihar | Aug 12, 2026