सुल्तानपुर: सफाईकर्मियों की तैनाती पर सवाल, गांवों की सफाई छोड़ डीपीआरओ कार्यालय में कर रहे फाइल का काम
सुलतानपुर में सफाई कर्मचारियों का गांवों की जगह डीपीआरओ कार्यालय में कार्यालयी काम करना सामने आया। आठ कर्मचारी कार्यालय में फाइलों की देखभाल कर रहे, जिससे गांवों की सफाई प्रभावित होने का खतरा है। अब डीएम-सीडीओ की निगरानी में उपस्थिति और मास्टर रोल की जांच होगी। जांच रिपोर्ट से तय होगी प्रशासनिक कार्रवाई।