ऊंचाहार: भिखनापुर गाँव के पास करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, किशोर झुलसा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के भिखनापुर गाँव में करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर मौत हो गई, किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।गाँव रामभवन यादव का 14 वर्षीय बेटा अंश रविवार की शाम, गाँव के पास भैंस चरा रहा था, तभी वो बिजली पोल के पास पानी में अर्थिंग का तार होने से, उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में भैंस व अंश आ गया है।