रादौर: रादौर में प्रधानमंत्री के स्वागत का आगाज स्वच्छता अभियान से हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर चलाए जा रहे स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत शुक्रवार को रादौर नगरपालिका क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।